देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है।
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2023 पेश किया। यह केंद्रीय बजट 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट में टैक्स की राहत मिली तो वहीं कई चीजों दाम बढ़ाये और घटाए गए। आइये आपको बताते हैं की क्या क्या महंगा हुआ है और कौन सी चीजें सस्ती हुईं हैं:
बता दें कि बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर मंजूरी ली। इसके बाद सीधे संसद पहुंची। जहां पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे। करीब 10 बजकर 35 मिनट पर कैबनेट ने बजट को मंजूरी दी।